जम्मू-कश्मीरदेशसाहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्म

श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने अब होंगे आसान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्काई वॉक का किया उद्घाटन

LP Live, Jammu: श्रीमाता वैष्णो देवी भक्तों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऐसा तोहफा दिया है कि श्रृद्धालुओं के लिए श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करना आसान हो जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीमाता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में पुनर्निर्मित पार्वती भवन और स्काई वॉक का उद्घाटन किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां गुरुवार को उन्होंने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर का दौरा किया। वैष्णोदेवी तीर्थ स्थल पर राष्ट्रपति ने 15 करोड़ रुपए की लागत से बने स्काईवॉक और पार्वती भवन का उद्घाटन किया, जो भक्तों के लिए सुरक्षा के लिहाज से अति महत्वपूर्ण सुविधा है। यह स्काईवॉक माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में उस संकरे रास्ते पर बनाया गया है, जहां यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ रहती है। इस स्काईवॉक को श्री माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर के उस 300 मीटर ट्रैक पर बनाया गया है, जहां माता के दर्शन के लिए आने और जाने वाले यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। स्काईवॉक पर काम पिछले साल अगस्त में शुरू हुआ था। यह भवन क्षेत्र के पास आने वाले और जाने वाले तीर्थयात्रियों की कतार अलग करने में मदद करेगा। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी उनके साथ रहे।

पार्वती भवन में सुविधाएं
राष्ट्रपति द्वारा उद्घाटन की जाने वाली दूसरी परियोजना पुनर्निर्मित पार्वती भवन है। पुनर्निर्मित भवन में 1,500 लॉकर हैं और एक समय में 10,000 से 15,000 तीर्थयात्रियों को जगह मिलेगी। पुनर्निर्मित पार्वती भवन में पुरुष और महिला तीर्थयात्री अलग-अलग मंजिलों का उपयोग करेंगे। तीर्थयात्री अपना सामान लॉकर में रख सकेंगे, स्नान कर सकेंगे और फिर मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। यह तीर्थयात्रियों के लिए एक निःशुल्क सुविधा है। इससे एक दिन पहले बुधवार को यहां पहुंचने पर राष्ट्रपति ने श्रीनगर के बादामी बाग छावनी क्षेत्र में सेना की 15 कोर के मुख्यालय के अंदर युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके अपनी यात्रा शुरू की थी।

दीक्षांत समारोह में शामिल
वहीं राष्ट्रपति ने कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेकर छात्र छात्राओं को संबोधित किया था। कश्मीर विश्वविद्यालय में छात्राओं की संख्या छात्रों के मुकाबले अधिक है। गोल्ड मेडल और खिताब जीतने में भी 65 फीसदी छात्राएं हैं। ये बातें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज स्टेज पर मेडल पाने वाले 21 मेधावियों में से भी 17 छात्राएं रहीं, जो दो तिहाई से भी अधिक हैं। इसके लिए उन्होंने छात्राओं को मुबारकबाद दीं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button