Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में एमडीए की कार्रवाई, व्यावसायिक और आवासीय भवन सील

मुजफ्फरनगर में एमडीए की कार्रवाई, व्यावसायिक और आवासीय भवन सील

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त सहारनपुर  एवं मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) की उपाध्यक्ष प्रणता एश्वर्या के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को विकास क्षेत्र के जोन-1 एवं जोन-2 में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने दो व्यावसायिक और एक आवासीय भवन को सील कर दिया।

How to Make a News Portal

एमडीए के अनुसार जोन-1 में एटूजेड रोड स्थित जन औषधि केंद्र के सामने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्मित की जा रही दो व्यावसायिक दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं जोन-2 में कोर्ट रोड पर न्यू नंदी स्वीट्स के बराबर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बनाए जा रहे एक व्यावसायिक भवन को सील किया गया।

इसके अलावा कम्बल वाला बाग फ्लाईओवर के नीचे रमन  अग्रवाल द्वारा बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बनाए जा रहे आवासीय भवन पर भी सील लगा दी गई। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि इन सभी निर्माणकर्ताओं को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे तथा चालानी कार्रवाई के बाद सीलिंग के आदेश भी निर्गत किए जा चुके थे।

मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्राधिकरण की टीम ने तीनों स्थलों पर पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई को अमल में लाया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

एमडीए उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि विकास क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 1 2 3 2 2
Total views : 328432

Follow us on