उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

पुष्कर सिंह धामी बोले, रामपुर तिराहा गोली कांड के शहीदों ने हमारे बेहतर भविष्य को अपना वर्तमान त्याग दिया

रामपुर तिराहा गोली कांड की 30वीं बरसी बरसी पर मुजफ्फरनगर आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
– बलिदानियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए कर रहे हैं पूर्ण प्रयास
LP Live, Muzaffarnagar:
रामपुर तिराहा गोली कांड की 30वीं बरसी पर बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुजफ्फरनगर पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड शहीद स्मारक पर पहुंचकर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ उत्तराखंड राज्य एवं केंद्र में मंत्री रहे रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन विनय रोहिला, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मुजफ्फरनगर सदर विधायक एवं राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे
रामपुर तिराहा गोली कांड की 30वीं बरसी पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को हम देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना चाहते हैं। हमारी सरकार राज्य आंदोलनकरियों के सपने को साकार करना चाहती है। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर 1994 को खटीमा गोली कांड हुआ, जिसमें 7 लोग शहीद हुए थे, उसके अगले दिन मसूरी में गोली कांड हुआ। इसके बाद मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा पर गोली कांड हुआ, जो काला अध्याय बन गया। इससे उत्तराखंड की अस्मिता पर गहरा असर पड़ा। उन्होंने बताया कि आंदोलनकारी परिवार के लोगों के लिए हमने सरकारी नौकरी में 10%, महिलाओं को 30% आरक्षण दिया है। स्कूल बस, फीस बच्चों की फ्री की है। अंत में सीएम ने कहा कि जब तक आंदोलनकारी के सपना का उत्तराखंड तैयार नहीं होगा तब तक वह विकास कार्यों को प्रगति देते रहेंगे।

पंडित महावीर प्रसाद की प्रतिमा के लिए 14.74 लाख रूपये स्वीकृत
इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के शहीदों का स्मारक बनाने के लिए दान में जमीन देने वाले पंडित पप्पू शर्मा के पिता महावीर प्रसाद शर्मा की प्रतिमा स्थापना के लिए 14,74,000 रूपये स्वीकृत किए। इस दौरान सीएम ने प्रतिमा अनावरण के लिए भूमि पूजन भी किया।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button