उत्तर प्रदेशदेशराजनीति

पीएम मोदी ने शुरु किया लोकसभा चुनाव अभियान

देश में विकास का अभी तो ट्रेलर है, अगले पांच साल का तैयार हो रहा है रोडमैप: मोदी

पश्चिम यूपी में राजग प्रत्याशियों को मिली ऊर्जा
LP Live, Meerut: लोकसभा चुनाव अभियान की मेरठ की एक रैली से शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ-हापुड़ समेत पांच लोकसभा क्षेत्रों मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर और बागपत के राजग गठबंधन प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार तीसरे कार्यकाल की तैयारी के साथ अगले पांच साल के विकास का रोडमैप बनाने में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि नई सरकार में आते ही पहले सौ दिन में कौन से बड़े फैसले लेने के लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जाट बहुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की रैली से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल समेत मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, कैराना और आसपास के भाजपा व रालोद प्रत्याशियों ने भी मंच साझा किया। इस रैली में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने देश को भ्रष्टाचार से बचाने के लिये जो कदम उठाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ एक बहुत बड़ी लड़ाई लडेंगे, इसलिये बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं। मोदी ने कहा कि देश में पिछले दस साल में जो विकास हुआ है, वह तो अभी एक ट्रेलर है। इसलिए उनकी सरकार ने अगले पांच साल के विकास का रोडमैप तैयार करना शुरु कर दिया है। पिछले दस साल के रिपोर्ट कार्ड देश की जनता के सामने है, लेकिन हमें इससे भी कहीं आगे जाना है। उन्होंने कहा कि उन्होंने गुलामी के निशानों को मिटाने के लिए काम किया है, देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए हर क्षेत्र में समाज के हर वर्ग के हितों के लिए उनकी सरकार ने पिछले दस साल में अनेक महत्वपूर्ण काम किये, जिसमें कानूनों को बदला गया और कुछ नए कानून बनाए गये। पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम आज एक सच्चाई बन चुका है।उनकी सरकार ने असंभव लगने वाली जम्मू कश्मीर से 370 हटाकर वहां तेजी से विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है।

गरीबों की पीड़ा को समझा
उन्होंने कहा कि देश में उनकी सरकार ने गरीबों के दर्द को महसूस किया है। इसलिए मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान योजना बनाई। वहीं देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब भारत दुनिया में तीसरे नंबर का देश होगा और अर्थव्यस्था मजबूत होने से गरीबी दूर होगी। मोदी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल भारत एक सामर्थ्यवान, एक सशक्त देश बनाना है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहे हैं। आज भारत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर अभूतपूर्व निवेश कर रहा है। आज हर सेक्टर में नौजवानों के लिए अनगिनत नए अवसर बन रहे है और देश आत्मनिर्भर बन रहा है।

श्रीराम मंदिर का सपना साकार
रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थ कि अयोध्या में राम मंदिर बन पाएगा, तो लोगों को बेहद मुश्किल लगता था, लेकिन आज अयोध्या में राम मंदिर बना और इस बार अवध में रामलला ने भी खूब होली खेली। जम्मू कश्मीर में भी 370 भी हटाई गई, जहां तेजी के साथ विकास कार्य हो रहा है। उन्होंने वन रैंक-वन पेंशन लागू करने, तीन तलाक के खिलाफ एक सख्त कानून बनाने जैसी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब तीसरी बार सरकार बनाकर बाकी फैसले के लिए देश की जनता आशीर्वाद देने को बेताब है। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का नहीं है, बल्कि 2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है। जहां नादेश भारत को तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा।

मेरठ क्रांति वीरों की धरती
मोदी ने कहा कि मेरठ की ये धरती क्रांति और क्रांति वीरों की धरती है। इस धरती पर बाबा औघड़ धाम का आशीर्वाद है। इस धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत देश को दिये हैं। हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चौधरी साहब को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन करते हैं। मेरठ से अपना अलग रिश्ता जोड़ते हुए मोदी ने कहा कि मेरठ की इस धरती के साथ मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है। आपको याद होगा 2014 में और 2019 में मैंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत यहीं मेरठ से की थी। अब 2024 के चुनाव की पहली रैली मेरठ में ही हो रही है।

इन्होंने भी किया संबोधित
पीएम मोदी की इस रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मेरठ के भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और अन्य सीटों के प्रत्याशियों ने भी लोकसभा चुनाव के लिए केंद्र व यूपी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button