Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » पर्यावरण दिवस पर एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल के बच्चों को मिले प्लांटिंग सीड पेन

पर्यावरण दिवस पर एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल के बच्चों को मिले प्लांटिंग सीड पेन

LP Live, Muzaffarnagar: एमजी वर्ल्ड विजन विद्यालय में पर्यावरण दिवस पर छात्रों को प्लांटिंग सीड पैन वितरित किए।

How to Make a News Portal

विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को प्लांटिंग सीड पेन वितरित किए गए। जिसमें बीज लगे हुए थे। इन पेन का उपयोग करने के बाद, छात्र उन्हें मिट्टी में लगाकर पौधे उगा सकते हैं। इस क्रियाशील उपहार ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का अनुभव कराया।

शिक्षकों ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और सतत विकास के महत्व पर जानकारी दी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर मृणालिनी अनंत ने कहा कि “हमारा उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। प्लांटिंग सीड पेन के माध्यम से हम उन्हें यह संदेश देना चाहते हैं कि छोटे-छोटे कदम भी बड़े परिवर्तन ला सकते हैं।”
इस आयोजन के द्वारा एमजी वर्ल्ड विजन विद्यालय ने छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई और उन्हें हरित भविष्य की दिशा में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्किल हब मैस्कॉट क्लब की संचालक वंदना गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 1 6 9
Total views : 403942

Follow us on