

यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ के आवंटन का बजट आवंटित
LP Live, New Delhi: दिल्ली विधानसभा में मुख्यंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश के दौरान कहा कि पहली बार दिल्ली के इतिहास में ऐतिहासिक बजट पेश हो रहा है। दिल्ली का बजट एक लाख करोड़ का है। जो पिछले बार के मुकाबले कई अधिक है। दिल्ली सरकार के बजट में महिला सुरक्षा के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास योजनाओं पर जोर दिया गया। वहीं यमुना नदी की सफाई के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश करते हुए कहा कि एक नई परियोजना, शुरू की जाएगी। इस पहल के तहत बच्चों को आवश्यक कौशल के साथ प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं के लिए तैयार करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, नीव परियोजना के लिए 20 करोड़ का बजट आवंटित किए गए हैं। दिल्ली में 2025-26 में सीएमश्री स्कूल खोले जाएंगे। स्मार्ट क्लास के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लैंग्वेज लैब खोली जाएंगी। 9वीं और 11वीं में बच्चों को सबसे ज्यादा फेल किया जाता था। वहीं नरेला में एजुकेशन हब बनाने का ऐलान किया गया।
अरोग्य योजना से बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवा
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार काम करेगी। दिल्ली के लोगों को साफ पानी दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सुविधाओं का अभाव है। दिल्ली के 24 प्रोजेक्ट शुरू किए। कई प्रोजेक्ट ऐसे हैं जहां बिल्डिंग के ऊपर दो बिल्डिंग और बनाई गईं। 100 करोड़ की पैनल्ट ठेकेदारों को दी है। एक हजार करोड़ रुपये स्वास्थ्य सेवा के लिए आवंटित किए गए हैं। 320 करोड़ रुपये आरोग्य योजना के लिए आवंटित किए गए हैं। जन आरोग्य बीमा में पांच लाख रुपये का अतिरिक्त बीमा दिया जाएगा। सरकार ने 210 करोड़ रुपये गर्भवती महिलाएं के लिए आवंटित करने का ऐलान किया है, वहीं महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये के बजट से पात्र महिलाओं को हर माह 2500 रुपये देने का ऐलान किया गया है।
महिला सुरक्षा, सड़क और पुल, झुग्गी-झोपड़ियों का होगा विकास
दिल्ली सरकार के बजट में विशेष रुप से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50 हजार से अधिक कैमरे लगाने का ऐलान किया है। वहीं सड़क और पुल के बुनियादी ढांचे के लिए 3843 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दूसरी ओर सरकार ने बजट में झुग्गी-झोपड़ियों और जेजे कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। एनसीआर क्षेत्र के साथ बेहतर संपर्क हेतु बुनियादी ढांचे के विकास हेतु 1000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं किए गए हैं।

यमुना नदी की सफाई का प्रस्ताव
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज यमुना सीवेज और प्रदूषित पानी से जूझ रही है। हम यमुना नदी की सफाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह हमारे लिए सिर्फ एक नदी नहीं है, यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। 40 विकेन्द्रीकृत सीवेज प्लांट विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं ताकि कोई भी सीवेज का पानी सीधे यमुना नदी में न छोड़ा जाए। दिल्ली के जो गंदे नाले हैं, उनका पानी यमुना नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए हर नाले को ठीक किया जाएगा। पानी और सीवर की समस्या कुछ समय के बाद नहीं होगी। सीएम ने कहा कि यमुना एक नदी नहीं है बल्कि ये सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहार है। कोई गंदा नाला यमुना में नहीं गिरेगा। इससे दिल्ली के लोगों को साफ पानी दिया जा सकेगा। यमुना की सफाई हमारी प्राथमिकता है। स्वच्छ जल के लिए नौ हजार करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। पानी टैंकरों में जीपीएस लगाया जाएगा।
ट्रेड वेलफेयर बोर्ड बनेगा
उद्योग और निवेश को लेकर दिल्ली बजट में सीएम रेखा ने कहा कि व्यापारियों के लिए ट्रेड वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा। उद्योग का विकास दिल्ली में नहीं हुआ। हम लोगों को रोजगार देंगे। हमारी सरकार दिल्ली में नई औद्योगिक नीति लेकर आएगी।
दिल्ली में खुलेंगी 100 अटल कैंटीन
दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार ने पीएम आवास योजना का लाभ नहीं लेने दिया। हमारी सरकार में अब लाभ मिलेगा। 20 करोड़ रुपये का आवंटिन किया है। विधायक फंड पूरा मिलेगा। कोई कटौती नहीं होगी। भोजन कागजों पर था। लेकिन हम देंगे। दिल्ली में 100 करोड़ रुपये से 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएंगी। अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी के मौके पर कैंटीन दिल्ली में खोली जाएंगी।
दिल्ली बजट में प्रमुख घोषणाए
बजट में इसके अलावा कनेक्टिविटी सुधार के लिए एक हजार करोड़, झुग्गियों के लिए 696 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 20 करोड़ रुपये, पानी के टैंकरों में जीपीएस के लिए 150 करोड़ रुपये, स्वच्छ जल के लिए 9 हजार करोड़ रुपये आवंटित, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लिए 500 करोड़ रुपये तथा स्वास्थ्य सेवा के लिए एक हजार करोड़ रुपये आवंटन का प्रावधान किया गया है। बच्चों को निशुल्क लैपटॉप देने के लिए 7.50 करोड़ रुपये का बजट के अलावा दिल्ली विधानसभा में अपने बजट भाषण के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने विधायक निधि के लिए 350 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की।
