![](https://lokpathlive.com/wp-content/uploads/2025/02/SB.jpg)
![](https://lokpathlive.com/wp-content/uploads/2025/01/Screenshot_20250110_080023_Drive.jpg)
एक सप्ताह में नक्सलियों के साथ यह दूसरी मुठभेड़
LP Live, Bizapur: सुरक्षा बलों के छत्तीसगढ़ में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान के बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर हुई मुठभेड़ में 31 से ज्यादा नक्सलियों को मारे गये हैं। वहीं सुरक्षा बलों के दो जवान भी शहीद हो गये।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ), जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), और कोबरा बटालियन के नक्सलवादियों के खिलाफ जारी संयुक्त अभियान के तहत सुबह 8 बजे मुठभेड़ शुरु हुई। इस ऑपरेशन में मौके से अभी तक 31 माओवादी आतंकियों के शव बरामद हुए हैं,जबक मुठभेड में मारे के नक्सलियों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। वहीं इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के दो जवानों के शहीद होने की भी खबर है। पिछले नौ दिन में चलाए जा रहे ऑपरेशन में सुरक्षा बलों के साथ यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 31 जनवरी को सुरक्षा बलों ने एक बड़े ऑपरेशन के दौरान पश्चिम बस्तर संभाग में 8 माओवादी मारे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को शुरू हुए इस ऑपरेशन का उद्देश्य माओवादी आतंकवादियों की छिपने की जगहों का पता लगाना और उनकी नकेल कसना था। विशेष रूप से, इस अभियान का मकसद उन माओवादी समूहों को निशाना बनाना था जो पश्चिम बस्तर के इलाके में सक्रिय थे। मुठभेड़ की जगह से सुरक्षा बलों ने ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। बीजापुर के फरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुबह से मुठभेड़ जारी है।
![](https://lokpathlive.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250125-WA0020.jpg)
गृह मंत्री की संवेदना और प्रतिज्ञा
बीजापुर में इस मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सुरक्षा बलों के दो जवानों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों के बलिदान को शब्दों में बयां करना असंभव है, लेकिन वह आपको भरोसा दिलाते हैं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। एक ट्वीट के जरिए उन्होंने सुरक्षा बलों के जवानों के साहस और समर्पण को सलाम किया और यह भी कहा कि माओवादियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
![](https://lokpathlive.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250101-WA0033.jpg)