JEE Mains में मुकुल जैन सहित कईं छात्रों ने लहराया परचम


LP Live, Muzaffarnagar: जेईई मेन्स (JEE Mains) के परिणाम में मुजफ्फरनगर के मुकुल जैन सहित अन्य छात्रों ने सफलता का परचम लहराया। इंपल्स एकेडमी में होनहारों को सम्मानित किया गया।
गांधी कालोनी स्थित इंपल्स एकेडमी के निदेशक एपी मुदगल ने बताया कि संस्थान के छात्र मुकुल जैन ने जेईई मेन्स 2025 में 98.96 परसेंटाइल प्राप्त कर संस्थान व माता-पिता का गौरवांवित किया। उन्होंने बताया कि मुकल जैन को फिजिक्स एपी मुदगल, केमिस्ट्री में खलील और मैथ्स शशांक गुप्ता ने पढ़ाई, जिसके चलते उन्होंने गुरूजनों का आभार जताया। इसके अलावा संस्थान के छात्र आदित्य ने 98.94, कुशाग्र 98.87, विजय प्रताप सिंह ने 95.51, अभिमन्यु काकरान 94.92, अक्षरा मित्तल ने 94.52 परसेंटाइल लाकर जेईई मेन्स में सफलता अर्जित की है। इस सफलता पर इंप्लस एकेडमी में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
