Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » क्रिकेट रिंकू की सगाई में उमड़ी हस्तियां

क्रिकेट रिंकू की सगाई में उमड़ी हस्तियां

आगामी 18 नवंबर को वाराणसी में होगी शादी
LP Live, Lucknow: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की रविवार को लखनऊ में सगाई हो गई है। लखनऊ में हुए समारोह में परिवार व रिश्तेदारों के अलावा क्रिकेटरो के अलावा फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की। रिंकू और प्रिया ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और डांस किया। आगामी 18 नवंबर को वाराणसी में एक शादी समारोह में दोनों विवाह बंधन में बंध जाएंगे।

How to Make a News Portal

लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में आयोजित सगाई समारोह में जहां परिवार और कुछ खास दोस्त मौजूद रहे, वहीं क्रिकेट, फिल्म और राजनीतिक तथा उद्वमी हस्तियों ने शामिल होकर रिंकू और प्रिया को बधाई और आशीर्वाद दिया। सगाई के दौरान का रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने करीबी लोगों के डांस किया। सगाई समारोह में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार और पीयूष चावला, भुवनेश्वर कुमार, यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल समेत कई क्रिकेटर मौजूद रहे। राजनीतिक हस्तियों में बीसीसीआई के राजीव शुक्ला, सांसद एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, रामगोपाल यादव आदि राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी हिस्सेदारी की। गौरतलब है कि सपा सांसद प्रिया सरोज सपा विधायक तूफानी सरोज की बेटी है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 7 5 7
Total views : 404717

Follow us on