Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कुट्टू के आटे को लेकर बुढ़ाना व मोरना में छापेमारी

कुट्टू के आटे को लेकर बुढ़ाना व मोरना में छापेमारी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। त्योहार के सीजन में मिलावटखोरों की लापरवाही आम जनता की जान पर भारी पड़ रही है। बुढ़ाना कस्बे में शनिवार को कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने के बाद एक ही परिवार के 9 सदस्यों की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को पूरे क्षेत्र में कड़ा चेकिंग अभियान चलाया।

बंद दुकान खुलवाकर लिए गए नमूने

विभागीय जांच में सामने आया कि पीड़ित परिवार ने नदी मंदिर रोड स्थित वीर किरयाना स्टोर से आटा खरीदा था। रविवार सुबह जब टीम छापेमारी करने पहुंची तो दुकान बंद मिली। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए संचालक संदीप कुमार जैन को घर से बुलवाया और दुकान खुलवाकर कुट्टू के आटे का विधिक नमूना लिया। नमूनों को तत्काल लैब टेस्टिंग के लिए भेजा गया है।

मोरना में भी हड़कंप

सिर्फ बुढ़ाना ही नहीं, विभाग की टीम ने मोरना क्षेत्र में भी ताबड़तोड़ छापेमारी की। सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि कई दुकानों पर गंदगी और मानक के अनुरूप सामान न होने पर संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिलावट की पुष्टि होने पर दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 7 6 3
Total views : 385361

Follow us on