

राजनीतिक दलों को आयकर में मिलती है छूट, आज भी खातों में हजारों करोड़ की राशि
LP Live, New Delhi: केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा उसके बैंक अकाउंट को फ्रीज करने के आरोपों को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि इस मामले पर वह देश को गुमराह करके चुनाव के समय संवेदना बटोरना चाहती है।
भाजपा प्रवक्ता संवित पात्रा ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इनकम टैक्स एक्ट के प्रावधान 13ए के तहत राजनीतिक दलों को आयकर में छूट का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इसके वर्ष 2017-18 में असेसमेंट के आधार पर टैक्स भरने की विस्तारित तारीख 31 दिसंबर 2018 थी। कांग्रेस ने नियमों के आधार पर तय डेट तक टैक्स नहीं भरा और नियमों के खिलाफ जाकर कैश में 14 लाख रुपए का बेनामी डोनेशन भी लिया। समय पर टैक्स नहीं भर पाने के कारण पेनल्टी लग कर कांग्रेस पर 105 करोड़ रुपए रिटर्न डिमांड बना, लेकिन कांग्रेस ने आयकर विभाग के पास सिर्फ ढाई करोड़ रुपए ही डिपोजिट किए। अगर उस समय कांग्रेस रिर्टन चुकता करती तो उसकी यह नौबत न होती। इसके बाद ब्याज लगकर यह राशि 135 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। इस मामले में कांग्रेस ने अपील दिल्ली हाई कोर्ट ने भी खारिज कर चुकी है।

कांग्रेस के खातों में आज भी हजारों करोड़
पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बहुत सारे बैंक खाते और कई पैन नंबर है। कांग्रेस के खाते में आज भी हजारों करोड़ रुपए हैं और लगभग 500 करोड़ का फिक्स्ड एसेट भी है। भाजपा ने आरोप लगाया कि जिस खाते को फ्रीज कराने का कांग्रेस आरोप लगा रही है उसे नियमों के मुताबिक रुटीन आधार पर अटैच किया गया और विभाग ने 115 करोड़ रुपए निकालने पर रोक लगाई दी। पात्रा ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर झूठ का पुलिंदा खड़ा करने का आरोप लगाते हुए सवाल दागा और कहा कि अब राहुल गांधी इन तथ्यों का विस्तार में राजनीतिक नहीं, तकनीकी जवाब देना चाहिए। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कांग्रेस को घोटालों की सरताज बताते हुए कहा कि कांग्रेस घोटालों की पार्टी है।
