Uncategorized
Trending

संगीत कला अकादमी ने कलाकारों के लिए खोला पिटारा

फैलोशिप, अकादमी और उस्ताद बिस्मिल्लाह पुरस्कारों की घोषणा

LP Live, New Delhi: संगीत नाटक अकादमी, राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और नाटक अकादमी नई दिल्ली में ने वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए 10 प्रख्यात विभूतियों को फैलोशिप, 128 अकादमी पुरस्कारों और 102 उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कारों का ऐलान किया है।

संगीत, नृत्य और नाटक की राष्ट्रीय संस्था संगीत नाटक अकादमी अकादमी सभी चयनित प्रख्यात कलाकार प्रदर्शन कला के संपूर्ण सरगम-जैसे कि हिंदुस्तानी और कर्नाटक दोनों प्रकार का गायन, वाद्य संगीत, बांसुरी, सितार और मृदंगम सहित हिंदुस्तानी और कर्नाटक दोनों में वादन, सुगम संगीत एवं हरि कथा, भारतीय नृत्य के प्रमुख रूप जैसे भरतनाट्यम, कथक, कथकली, कुचिपुड़ी, ओडिसी, सत्त्रिया, मोहिनीअट्टम और समकालीन नृत्य, नाटक लेखन, निर्देशन, अभिनय, श्रृंगार, प्रकाश व्यवस्था, मंच डिजाइन जैसे रंगमंच की विभिन्न विशेषज्ञताएं, इसाई नाटकम जैसे रंगमंच की अन्य प्रमुख परंपराओं, लोक एवं आदिवासी कलाओं के साथ-साथ कठपुतली और वाद्य यंत्र बनाने की कलाओं के लिए पुरस्कारों से प्रोत्साहित करती है।
पूर्वोत्तर के 19 कलाकारों को भी पुरस्कार
अकादमी के इन पुरस्कारों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा से पुरस्कार के लिए चुने गए पूर्वोत्तर के 19 कलाकारों के साथ देश के पूर्वोत्तर राज्यों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। यह युवा पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष द्वारा एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।
दस विभूतियों को फैलोशिप का सम्मान
संगीत नाटक अकादमी, राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और नाटक अकादमी ने कला के क्षेत्र में दस प्रतिष्ठित विभूतियों को अकादमी अध्येता (फेलो) के रूप में चुना है। अकादमी की फैलोशिप एक सबसे प्रतिष्ठित और दुर्लभ सम्मान है। फैलोशिप में अकादमी अद्येता (फेलो) के सम्मान में तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।
128 को अकादमी पुरस्कार
अकादमी की सामान्य परिषद ने वर्ष 2019, 2020 और 2021 हेतु अकादमी पुरस्कार देने का निर्णय लिया। इसअकादमी पुरस्कार में अंतर्गत संगीत नाटक के लिए संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक, लोक,जनजातीय संगीत, नृत्य, रंगमंच, कठपुतली कला और प्रदर्शन कला में समग्र योगदान और छात्रवृत्ति के लिए के क्षेत्र से 128 कलाकारों का चयन किया है। इन कलाकारों में तीन संयुक्त पुरस्कार शामिल हैं। अकादमी पुरस्कार में एक ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अलावा एक लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।
102 कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार
संगीत, नृत्य और नाटक की राष्ट्रीय संस्था संगीत नाटक अकादमी ने देशभर के 102 (तीन संयुक्त पुरस्कार सहित) कलाकारों का चयन किया है। यह पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु के उन कलाकारों को दिया जाता है, जिन्होंने प्रदर्शन कला क्षेत्रों में युवा प्रतिभाओं के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इनमें पूर्वोत्तर राज्यों के 19 कलाकारों का भी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button