जम्मू-कश्मीर

राजनाथ सिंह ने राष्ट्र को समर्पित की सड़क समेत 75 परियोजनाएं

जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यो को तेजी से लगे पंख

LP Live New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के संसदीय क्षेत्र उधमपुर-कठुआ-डोडा में आठ पुलों और सड़कों सहित 75 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की है। ये सभी परियोजनाए सैनिकों के अलावा नागरिकों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।
यह जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान, प्रधानमंत्री कार्यालय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं में सात पुलों जंत्रिया, कोन्याली, चिनाब बड़ी, पक्का कोठा, छल्ला नाला और बेनादी और एक सड़क सहित सबसे अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके संसदीय क्षेत्र उधमपुर-कठुआ-डोडा में किया। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बेनादी पुल का निर्माण केवल 90 दिनों में किया गया है, जो अब तक एक रिकॉर्ड है, जबकि 181 मीटर लंबा मल्टी स्पैन ब्रिज के रूप मेकं पक्का कोठा पुल 102 दिन में बनाया गया है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कठुआ जिले में नई सड़कों के उद्घाटन के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जीरो लाइन तक सड़क संपर्क हासिल किया गया है। पिछले आठ साल में उनके संसदीय क्षेत्र में छोटे पुलिया समेत 200 पुलों का निर्माण पूरा किया गया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button