देशपंजाब

पंजाब से भारत जोड़ो यात्रा निकलते ही कांग्रेस को बड़ा झटका

पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने थामा भाजपा का दामन

LP Live, New Delhi: राहुल गांधी के नेतृत्व में जैसे ही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से हिमाचल पहुंची, तो पंजाब में कांग्रेस को वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा के कमल का दामन थाम लिया। यह राजनीतिक घटनाक्रम पंजाब में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

बुधवार को यहां नई दिल्ली भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने मनप्रीत बादल को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। पीयूष गोयल ने कहा कि मनप्रीत सिंह बादल जैसे अनुभवी राजनीतिज्ञ के भाजपा में आने से पंजाब में संगठन को बल मिलेगा। गोयल ने कहा कि मनप्रीत बादल के साथ मिलकर भाजपा पंजाब में बनी अराजकता की स्थिति और खराब आर्थिक हालातों का मुकाबला करे बेहतर माहौल देने का प्रयास करेगी।

कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, तो भाजपा की नीतियों में देश व पंजाब का भविष्य नजर आया। शाह ने पंजाब के हालात को लेकर गहरी चिंता जताई थी। इसी सोच ने उन्हें पंजाब के हित में भाजपा में शामिल होने का फैसला लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार मजबूत ही नहीं हो रहा, बल्कि विदेशनीति के मजबूत होने की वजह से पूरी दुनिया अब भारत की तरफ देख रही है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button