देश

केंद्र ने राज्यो को जारी की जीएसटी मुआवजा की 17 हजार करोड़ की राशि

मौजूदा वित्तीय वर्ष में जारी की जा चुकी 1.16 लाख करोड़ की धनराशि

LP Live, New Delhi: केंद्र सरकार ने अप्रैल से जून की अवधि के लिए बकाया जीएसटी मुआवजे के लिए राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को को 17 हजार करोड़ रुपये धनराशि जारी की है। सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान इस राशि सहित राज्यों को अब तक मुआवजे की 1,15,662 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर 2022 तक कुल उपकर संग्रह केवल 72,147 करोड़ रुपये का है। केंद्र द्वारा अपने संसाधनों से 43,515 करोड़ रुपये की बकाया राशि जारी की गई है। यह राशि जारी करने के साथ, केंद्र ने राज्यों को मुआवजे के भुगतान के लिए उपलब्ध इस वर्ष मार्च के अंत तक अनुमानित उपकर की पूरी राशि अग्रिम रूप से जारी कर दी गई है। यह निर्णय राज्यों को उनके संसाधनों के प्रबंधन में सहायता प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था ताकि वित्तीय वर्ष के दौरान उनके कार्यक्रम विशेष रूप से पूंजीगत व्यय को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। इस वर्ष केंद्र सरकार ने राज्यों को इस तथ्य के बावजूद कि अपने संसाधनों से लगभग 62,000 करोड़ रुपये की राशि का प्रबंध करने के बाद जीएसटी मुआवजा निधि में केवल लगभग 25,000 करोड़ रुपये थे। केंद्र सरकार ने फरवरी-मई 2022 अवधि के लिए इस वर्ष राज्यों को जीएसटी मुआवजे के रूप में 86,912 करोड़ रुपये जारी किए थे।

किस राज्य को कितनी मिली मुआवजा राशि
केंद्र सरकार द्वारा बकाया जीएसटी मुआवजे की 17 हजार करोड़ रुपये की राशि जिन राज्यों को जारी की है उसमें आंध्र प्रदेश को 682 करोड़, असम को 192 करोड़, बिहार को 91 करोड़, छत्तीसगढ़ को 500 करोड़ड, दिल्ली को 1,200 करोड़, गोवा को 119 करोड़, गुजरात को 856 करोड़, हरियाणा को 622 करोड़, हिमाचल प्रदेश को 226 करोड़, जम्मू और कश्मीर को 208 करोड़, झारखंड को 338 करोड़, कर्नाटक को 1,915 करोड़, केरल को 773 करोड़, मध्य प्रदेश को 722 करोड़, महाराष्ट्र को 2,081 करोड़, ओडिशा को 524 करोड़, पुदुचेरी को 73 करोड़, पंजाब को 984 करोड़, राजस्थान को 806 करोड़, तमिलनाडु को 1,188 करोड़, तेलंगाना को 542 करोड़, उत्तर प्रदेश को 1,202 करोड़, उत्तराखंड को 342 करोड़, और पश्चिम बंगाल को 814 करोड़ की राशि जारी की गई है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button