काव्यामृत महोत्सव में रचनाकारों का काव्यपाठ
इन्द्रप्रस्थ अध्ययन केंद्र दिल्ली ने किया आयोजन

LP Live, New Delhi: इन्द्रप्रस्थ अध्ययन केंद्र दिल्ली में काव्यामृत महोत्सव में रचनाकारों ने भारत की संस्कृति, परम्पराएँ, गौरवशाली इतिहास और वर्तमान, प्रकृति जैसे सामाजिक सरोकारों को लेकर कविता पाठ किया।
इस काव्य महोत्सव का शुभारंभ गायत्री मन्त्र एवं अतिथियों द्वारा भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्रालय में निदेशक जय प्रकाश पाण्डेय ने शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार श्रीमती वंदना यादव और संचालन काव्य चेतना के सह प्रमुख दिनेश शर्मा ने किया। समारोह में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य के सानिघ्य में आयोजित काव्यामृत महोत्सव में पहुंचे 34 रचनाकारों व कवियों ने काव्य पाठ किया। काव्यपाठ के दौरान भारतीय संस्कृति, परम्पराएं, गौरवशाली इतिहास और प्रकृति आदि विषयों को रचनाओं के माध्यम से उजागर किया गया। कार्यक्रम में काव्य चेतना प्रमुख विनीत पाण्डेय, इन्द्रप्रस्थ अध्ययन केंद्र के प्रमुख विनोद शर्मा विवेक, मार्गदर्शक राकेश पाण्डेय, समूह प्रमुख ललित पराशर ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को स्वागत किया। इस मौके पर प्रमुख रुप से साहित्यकार डा. राहुल मौर्या, शोधार्थी विकास, प्रोफ़ेसर सुनील कश्यप, तरुण गर्ग, रामचंद्र गर्ग, अभिषेक, आईटी व मनोज आदि शामिल हुए।
मुख्य अतिथि के रुप में जय प्रकाश पाण्डेय ने काव्य और भाषा से अपने अनुभवों को साझा किया। कव्यपाठोपरांत क्रमशः प्रोफ़ेसर मुकुल शर्मा एवं शोधार्थी श्रेणी सह प्रमुख सुश्री काजल जिंदल ने सभी के काव्यपाठ की समीक्षा की। अंतिम सत्र में राकेश पाण्डेय द्वारा इन्द्रप्रस्थ अध्ययन केंद्र का परिचयात्मक उद्बोधन व प्रवीण आर्य ने काव्य प्रस्तुति से सम्बंधित बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया। अंतिम चरण में सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्तिपत्र, गीता व केंद्र साहित्य से सम्मानित किया गया।
