Uncategorizedहरियाणा

मंत्री पद से इस्तीफे के बावजूद मुश्किल में संदीप सिंह

कांग्रेस व इनेलो ने खोला माेर्चा, संदीप सिंह को बर्खाश्त करने की मांग

कांग्रेस ने हरियाणा महिला आयोग से की जांच व कार्रवाई की मांग
LP Live, Chandigarh: हरियाणा में खेल विभाग में महिला कोच के उत्पीडऩ को लेकर शुरू हुई पुलिस जांच के बाद खेल मंत्री संदीप सिंह के पद से इस्तीफा देने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हरियाणा महिला कांग्रेस इस मामले की जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर जहां हरियाणा महिला आयोग पहुंची। वहीं भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री से संदीप सिंह को बर्खाश्त करने की मांग की है।

चंडीगढ़ पुलिस द्वारा गठित टीम एक महिला कोच द्वारा हरियाणा के खेलमंत्री संदीप सिंह के खिलाफ दर्ज हुए मामले की जांच कर रही है। इस जांच का सामना कर रहे निवर्तमान खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा महिला आयोग पहुंचकर आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया को ज्ञापन दिया। आयोग की अध्यक्ष रेनु भाटिया के साथ मुलकात में महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने खेलों के क्षेत्र में हरियाणा का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। इन बेटियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी जिन लोगों के पास थी, वही आज बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ कर रहे हैं। महिला कांग्रेस ने मांग की कि महिला आयोग न केवल पीडि़ता के बयान दर्ज करे, बल्कि आरोपी तथा आरोपी को बचाने के लिए काम कर रही पुलिस को भी तलब करे। आयोग की अध्यक्ष ने महिला कांग्रेस से ज्ञापन लेकर इस मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव इंदु शर्मा, पंचकूला जिला मीडिया संयोजक कमल हांडा, पंचकूला जिला उपाध्यक्ष गीता कांगड़ा भी मौजूद थी।

इनेलो ने खोला मोर्चा
इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला जूनियर कोच द्वारा उसके साथ मंत्री निवास पर छेड़छाड़ करने, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और कपड़े फाड़ने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने खेल मंत्री को तुरंत बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि एक महिला खिलाड़ी बहुत संघर्ष करके इस मुकाम तक पहुंचती है और एक महिला खिलाड़ी के साथ ऐसी हरकत करना शर्मनाक है। इनेलो की महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को नारा देकर एक मंत्री को बचाने में जुट गई है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button