उत्तर प्रदेशकरियरट्रेंडिंगदेशमनोरंजनराजनीतिहरियाणा

मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण

राष्ट्रपति मुर्मू से अखिलेश यादव ने ग्रहण किया सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 55 पद्म पुरस्कार से किया देश की हस्तियों को अलंकृत
LP Live, New Delhi: राष्ट्रपति भवन में बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की विभिन्न हस्तियों को पद्म पुरस्कार वितरित किये। इन पुरस्कारों में सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरान्त पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। उनकी ओर से यह सम्मान उनके बेटे एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ग्रहण किया।

यहां राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में बुधवार शाम को आयोजित सम्मान समारोह में शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इस साल 2023 के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाली हस्तियों में 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसमें समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरान्त पद्म विभूषण का सम्मान दिया गया। मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद पिछले साल अक्टूबर में गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया था। समारोह में मौज्द गणमान्य हस्तियों में साल 2023 में मुलायम सिंह यादव के अलावा कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा, मणिपुर में भाजपा अध्यक्ष थौनाओजम चौबा सिंह और त्रिपुरा के दिवंगत नेता नरेंद्र चंद्र देबबर्मा एवं सुपर को भी पद्म पुरस्कार से नवाजा गया है। देश के सर्वोच्च सम्मान में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री सम्मान दिये गये हैं।

रवीना टंडन को पद्मश्री सम्मान
राष्ट्रपति भवन में मुलायम सिंह यादव के अलावा डा. दिलीप महलानाविस को भी मरणोपरांत पदम विभूषण से अलंकृत किया गया। इसके अलावा यह पुरसर एसआर श्रीनिवास वरदन को भी दिया गया है। जबकि पद्म भूषण सम्मान से डा. एसएल भैरप्पा, प्रो. दीपक धर, श्रीमती वाणी जयराम(मरणोपरांत), श्रीमती सुध मूर्ती और श्रीश्री त्रिदण्डि चिन्न जीयर स्वामीजी को अलंकृत किया गया। इनके अलावा 46 लोगों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है, जिनमें फिल्म अभिनेत्र रवीना टंडन, पटना के सुपर 30 के संस्थापक गणित गणितज्ञ आनंद कुमार, हरियाणा के कृषि विशेषज्ञ डा. बक्शीराम, उस्ताद अहमद हुसैन, डा. राधाचरण गुप्त, हेमंत चौहान, डा. सुकामा आचार्य, प्रेमजीत बारिया, श्रीमती हेमप्रभा सुतीया, श्रीमती सुभद्रा देवी आदि प्रमुख रुप से शामिल रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button