
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सीएमएस डॉ. मुरली भास्कर ने की।
कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सकों ने मां का दूध शिशु के लिए अमृत समान विषय पर पोस्टर और स्लोगन प्रस्तुत कर स्तनपान के महत्व को रेखांकित किया। डॉ. मुरली भास्कर ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद मां का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) शिशु के लिए पहला प्राकृतिक टीका होता है, जो उसे गंभीर बीमारियों और संक्रमण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि स्तनपान से शिशु मृत्यु का जोखिम लगभग 40 प्रतिशत तथा अचानक शिशु मृत्यु का खतरा 64 प्रतिशत तक कम हो जाता है। वहीं माताओं में स्तन एवं अंडाशय के कैंसर का जोखिम भी कम होता है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज राजवंशी ने भी उपस्थित महिलाओं को स्तनपान के लाभों और नवजात शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में धीरज कुमार, डॉ. फैसल परवेज, मैट्रन रीमा रानी, सिस्टर वंदना शर्मा, आभा भार्गव सहित नर्सिंग स्टाफ, अस्पताल में भर्ती महिलाएं एवं उनके तीमारदार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हेल्प डेस्क मैनेजर सबा ने किया।
Post Views: 25













Total views : 394039