Select Language :

Home » राजनीति » मुजफ्फरनगर के 20 गांवों में कांग्रेस निकालेगी ‘किसान मजदूर अधिकार यात्रा

मुजफ्फरनगर के 20 गांवों में कांग्रेस निकालेगी ‘किसान मजदूर अधिकार यात्रा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक कांग्रेस कैंप कार्यालय रेलवे रोड पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रमुख इदरीश त्यागी एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बॉस एवं संचालन अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव नरेश भारती ने किया।

नेपाल में दमखम दिखाएंगे मुजफ्फरनगर के खिलाड़ी, डीएम ने बढ़ाया हौंसला

बैठक में पूर्व प्रदेश सचिव एवं पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश पुंडीर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसान मजदूर गरीब की लड़ाई लड़ी है। इसी पर उन्होंने कहा कि किसान को गन्ने का भाव 600 कुंतल घोषित करने, बकाया गन्ना भुगतान, बुजुर्ग किसान मजदूर को 5000 प्रतिमाह किसान मजदूर पेंशन, किसान मजदूर के सभी प्रकार के सरकारी कर्ज माफ एवं स्नातक बेरोजगार युवाओं को 10000 प्रतिमाह महंगाई भत्ते की मांग उठाई। इस दौरान तय किया कि इन्हीं मुद्दों को लेकर 5 दिसंबर को चरथावल विधानसभा में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के अंतर्गत किसान मजदूर अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के संयोजक राकेश पुंडीर ने बताया कि किसान मजदूर अधिकार यात्रा कस्बा चरथावल से शुरू होकर लगभग 30 किलोमीटर एवं 20 गावों मे को गुजरती हुई कस्बा जसोई के बस स्टैंड पर संपन्न होगी। इस दौरान कांग्रेसियों ने नवनियुक्त कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष मुकुल शर्मा का भी स्वागत किया। बैठक में अब्दुल्ला आरिफ, गीता काकरान, बालिस्टर मोतला, सुरेंद्र मैनवाल, अफसाना अंसारी, शैलेंद्र वाल्मीकि, श्याम सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 7 4 6 9
Total views : 458236

Follow us on