
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने सोमवार को पौराणिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित श्री शुकदेव आश्रम में आयोजित धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। सुबह नौ बजे उन्होंने आश्रम की यज्ञशाला में राष्ट्र कल्याण, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना के साथ हवन-यज्ञ में आहुति दी। इसके बाद उन्होंने प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा की और श्री वेदव्यास मंदिर में पहुंचकर मंदिर एवं वेदव्यास जी की मूर्ति का लोकार्पण किया।
इसके बाद डॉ. मोहन भागवत डोगरे भागवत कथा भवन पहुंचे, जहां उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज सहित आश्रम के ट्रस्ट पदाधिकारी, साधु-संत, आचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे। इस अवसर पर
डॉ. मोहन भागवत सुबह करीब बजे भागवत कथा भवन पहुंचे। यहां आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्होंने सुबह 10:05 बजे अपना संबोधन शुरू किया, जो आधा घंटा चला। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज का भी उद्बोधन हुआ। डॉ मोहन भागवत नें इस दौरान राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि बताते हुए कहा की देश को पुरानी नीव पर खड़ा करना जरूरी है।
इस अवसर पर स्वामी ओमानंद महाराज द्वारा रचित अभिनंदन ग्रंथ का विमोचन भी संघ प्रमुख ने किया। कार्यक्रम में आमंत्रित साधु-संतों, आचार्यों और शिक्षकों की उपस्थिति रही। अंत में स्थानीय संघ पदाधिकारियों के साथ की गोपनीय बैठक
धार्मिक एवं औपचारिक कार्यक्रमों के समापन के बाद डॉ. मोहन भागवत ने स्थानीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक भी की। बैठक में हुई चर्चा के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई। इससे पूर्व उन्होंने आश्रम में भोजन किया और ट्रस्ट पदाधिकारियों से भेंट की। इस दौरान सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मीरापुर के प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार व प्रबंधक एडवोकेट सिद्धार्थ राजवंशी सहित अन्य स्थानीय व संघ से जुड़े लोग उपस्थित रहें।
गौरतलब है कि संघ प्रमुख रविवार शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहली बार शुकतीर्थ स्थित श्री शुकदेव आश्रम पहुंचे थे। आश्रम पहुंचने पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज, ट्रस्ट अध्यक्ष एमएल रंगा, महामंत्री केके विज, विधिक सलाहकार बीबी सिंह, रमेश मलिक और ओमदत्त आर्य ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद उन्होंने स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी थी।
Post Views: 23












Total views : 458126