
LP Live, Muzaffarnagar: मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता के निर्देशन में आज पशु चिकित्सा अधिकारी डूंगर, डॉ. वैभव आर्य द्वारा कान्हा गौ आश्रय स्थल सिसौली का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल पर सभी गोवंश स्वस्थ एवं सामान्य अवस्था में पाए गए। गोवंशों को अगोला, भूसा तथा चोकर का संतुलित आहार नियमित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है।

डॉ. आर्य ने मौके पर मौजूद केयरटेकर को निर्देश दिए कि आश्रय स्थल पर साफ-सफाई निरंतर बनाए रखें तथा सभी गौवंशों को स्वच्छ एवं ताज़ा पेयजल समय-समय पर उपलब्ध कराएं।
Post Views: 271












Total views : 446118