Select Language :

Home » एजुकेशन » एमजी पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र शिविर, 114 रोगियों का उपचार

एमजी पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र शिविर, 114 रोगियों का उपचार

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल और उपाध्यक्ष रोहित सिंघल ने किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने अतिथियों, वरिष्ठ चिकित्सकों और मरीजों का स्वागत किया।
प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में हर माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी के सहयोग से इस विराट कैंप का आयोजन वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। शिविर में वरदान नेत्र चिकित्सालय की वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल ने कुल 114 रोगियों की आँखों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श और निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं। जांच के दौरान 24 रोगियों में मोतियाबिंद की शिकायत पाए जाने पर उन्हें स्वेच्छा से निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इस शिविर में चयनित मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी पूरी तरह मुफ्त किया जाएगा।
पूर्व में इस शिविर से लाभान्वित हो चुके कई मरीजों ने यहाँ की व्यवस्थाओं की सराहना की और बताया कि ऑपरेशन के बाद उनके जीवन में नया उजाला आया है। कई रोगियों ने पहली आँख के सफल अनुभव के बाद अपनी दूसरी आँख का ऑपरेशन भी इसी शिविर के माध्यम से कराया। संस्थाने के पदाधिकारियों ने मरीजों को चश्मे और दवाइयां भी वितरित कीं। इस दौरान योगेन्द्र जैन, सीए अजय अग्रवाल सहित विद्यालय स्टाफ से रितु शर्मा, कविता रावल, पूजा शर्मा, वारिका, कामिनी, राजीव शर्मा, सुरेश रौतेला, अवनीश और विपिन जैन का विशेष योगदान रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 9 3
Total views : 378834

Follow us on