Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर: पेपर मिल में भीषण आग, 5 जिलों से पहुंची दमकल की गाड़ियां

मुजफ्फरनगर: पेपर मिल में भीषण आग, 5 जिलों से पहुंची दमकल की गाड़ियां

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित जीनस पेपर मिल के यार्ड में रविवार सुबह करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई। यार्ड में भारी मात्रा में रखे वेस्ट पेपर (रद्दी कागज) के बंडलों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के चलने से आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि आसपास के पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के काम में मुजफ्फरनगर समेत 5 पड़ोसी जनपदों की दमकल गाड़ियां और करीब 50 फायर फाइटर्स लगातार जुटे हुए हैं।
पड़ोसी जिलों से बुलाई गईं गाड़ियां, 15 दमकलें तैनात: आग की भयावहता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अनुराग कुमार और एफएसओ आर.के. यादव तुरंत पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। हालात बेकाबू होते देख उन्होंने तुरंत मुख्यालय से तीन, बुढ़ाना और जानसठ से एक-एक गाड़ी बुलाई। इसके बाद भी जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका, तो बिजनौर, शामली, सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद से भी एक-एक दमकल की गाड़ी को आपातकालीन तौर पर मौके पर तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त, स्थानीय पेपर मिलों से पांच फायर ट्रेंडर भी मदद के लिए बुलाए गए हैं, जिससे मौके पर कुल 15 गाड़ियां पानी की बौछार कर रही हैं।
8 जेसीबी से बंडलों को उलट-पलट कर बुझाई जा रही आग: वेस्ट पेपर के बड़े-बड़े बंडलों के अंदर सुलग रही आग को पूरी तरह शांत करने के लिए प्रशासन ने 8 जेसीबी मशीनों को काम पर लगाया है। दमकल कर्मी इन जेसीबी मशीनों की मदद से जलते हुए बंडलों को उलट-पलट रहे हैं और फिर उन पर पानी की भारी बौछार कर रहे हैं। हालांकि, तेज हवाएं राहत कार्य में सबसे बड़ी बाधा बन रही हैं। सीएफओ अनुराग कुमार का कहना है कि आग बहुत भयंकर तरीके से फैली हुई है, जिसके कारण इस पर पूरी तरह काबू पाने में अभी और वक्त लग सकता है।
खेत की चिंगारी से भड़की आग, भारी नुकसान: पेपर मिल के जनरल मैनेजर (जीएम) रविन्द्र शर्मा ने बताया कि मिल के बराबर में स्थित एक खेत से उठी चिंगारी के कारण यार्ड में पड़े वेस्ट पेपर में यह आग भड़की है। मिल प्रबंधन के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस अग्निकांड में 50 लाख रुपये से अधिक का कच्चा माल (वेस्ट पेपर) जलकर खाक हो चुका है। समाचार लिखे जाने तक दमकल कर्मियों और मिल स्टाफ द्वारा आग को बुझाने और उसे मुख्य प्लांट तक पहुंचने से रोकने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी थे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 8 6 2 2
Total views : 318791

Follow us on