Select Language :

Home » Uncategorized » वंसुधरा रेजीडेंसी में देर रात हंगामा, पकड़े गए दो संदिग्ध युवक

वंसुधरा रेजीडेंसी में देर रात हंगामा, पकड़े गए दो संदिग्ध युवक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शहर की पॉश कालोनी वंसुधरा रेजीडेंसी में रविवार की देर रात दो संदिग्ध युवक दिखने पर हंगामा हो गया। फेस 2 व फेस 3 के कोर्नर पर कालोनीवासियों ने दोनों संदिग्ध युवकों को पकड़कर पूछताछ की तो खुद को बेडशीट विक्रेता बताने लगे। कालोनी में चोर घुसने की सूचना पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए, जिसके बाद सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर दी गई। पुलिस दोनों संदिग्धों को अपने साथ नई मंडी कोतवाली ले गई। रात में हुई इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

   दरअसल, मुजफ्फरनगर की वंसुधरा रेजीडेंसी में रविवार देर रात दो युवक स्थानीय लोगों ने पकड़े। कालोनीवासियों का कहना है कि आरोपी युवक रात को 11 बजे घरों की घंटी बजा रहे थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूछताछ  में युवकों ने खुद को बेडशीट विक्रेता बताया। मामला तब और गर्म हो गया, जो दोनों से आधार कार्ड मांगे गए, आधार कार्ड में दोनों युवकों के नाम दूसरे समुदाय के होने तथा रात में कालोनी के घरों में घंटी बजाने की बात सामने आने मामला संदिग्ध हो गया। रात 11 बजे स्थानीय निवासी मौके पर एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू हो गया। कुछ लोगों ने युवकों की धुनाई करनी शुरू कर दी, जिसके जिम्मेदार लोगों ने दोनों को पुलिस को सौंपने का फैसला लिया। कालोनी में चोर घुसने की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिसकर्मियों ने दोनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया और अपने साथ नई मंडी कोतवाली ले गए। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने कालोनी के जिम्मेदार लोगों को भी दी, कि दोनों गेट पर गार्ड की तैनाती होने के बाद भी यह अंदर प्रवेश कैसे कर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दोनों युवक पिछले कई दिनों से दिन में बेडशीट बेचते देखे गए हैं। इनके मोबाइल में कई कालोनी के लोगों के नंबर तक मिले है। इस मामले में नई मंडी कोतवाली के एसएसआई गजेंद्र सिंह ने का कहना है कि इस मामले की पूर्ण जानकारी अभी उनके पास नहीं नहीं है।

Share this post:

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 3 5 0
Total views : 384536

Follow us on