Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने किया भंडारा, निदेशक व पत्रकारों हुए शामिल

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने किया भंडारा, निदेशक व पत्रकारों हुए शामिल

लोकपथ लाइव, लखनऊ। राजधानी लखनऊ की अनूठी और ऐतिहासिक ‘बड़ा मंगल’ परंपरा के तहत ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार को उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जनसंपर्क टीम द्वारा हजरतगंज क्षेत्र में भक्त शिरोमणि श्री हनुमान जी के एक वृहद भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। आस्था और सेवा भाव से सराबोर इस आयोजन में राजधानी के लगभग सभी प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकारों सहित हजारों की संख्या में आए आम श्रद्धालुओं ने बजरंगबली का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
भंडारे का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सूचना निदेशक विशाल सिंह द्वारा पवनपुत्र हनुमान जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और विधिवत पूजा-अर्चना व आरती के साथ किया गया। इसके उपरांत उन्होंने स्वयं भंडारे की कमान संभालते हुए वहां उपस्थित सभी पत्रकारों, आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया।

पत्रकारों और आम जनमानस पहुंचे: सुबह से शुरू हुआ यह भंडारा देर शाम तक अनवरत चलता रहा। इस दौरान कड़कती धूप और गर्मी की परवाह किए बिना भक्तों की भारी भीड़ प्रसाद पाने के लिए कतारों में खड़ी नजर आई। सूचना विभाग की जनसंपर्क टीम के सदस्यों ने मुस्तैदी से व्यवस्था संभालते हुए आए हुए सभी अतिथियों और राहगीरों को पूरी श्रद्धा के साथ पूड़ी-सब्जी, हलवा और ठंडे पानी का प्रसाद वितरण किया।

How to Make a News Portal
इस धार्मिक और सामाजिक समागम में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े शहर के नामचीन पत्रकारों और सूचना विभाग के आला अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जनसंपर्क टीम और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने सेवा भाव की एक उत्कृष्ट मिसाल पेश की।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 3 8 4
Total views : 344513

Follow us on