Select Language :

Home » एजुकेशन » UPTET-2026: परीक्षा देने वाले शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश

UPTET-2026: परीक्षा देने वाले शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश

लोकपथ लाइव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 में शामिल होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। शासन ने परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को परीक्षा की तिथि पर विशेष अवकाश (Special Leave) स्वीकृत करने का निर्णय लिया है।

How to Make a News Portal

बेसिक शिक्षा अनुभाग-5 की ओर से विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी द्वारा शिक्षा निदेशक (बेसिक) को जारी पत्र में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को UPTET-2026 आयोजित की जानी है। परीक्षा में बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अभ्यर्थी के रूप में शामिल होंगे।

शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया है कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सेवारत शिक्षकों को संबंधित परीक्षा तिथि पर विशेष अवकाश प्रदान किया जाएगा, ताकि वे बिना किसी प्रशासनिक बाधा के परीक्षा में शामिल हो सकें।

शासन ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को निर्देशित किया है कि इस निर्णय के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज तथा उत्तर प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 3 1 4
Total views : 378875

Follow us on