Select Language :

Home » राजनीति » मांगेराम त्यागी का एलान, राजनैतिक भागीदारी नहीं मिली तो होगी पंचायतें

मांगेराम त्यागी का एलान, राजनैतिक भागीदारी नहीं मिली तो होगी पंचायतें

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति ने मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आगामी चुनाव में सबक सिखाने का दावा किया है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने त्यागी समाज को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया, तो आगामी विधानसभा और पंचायत चुनावों में पार्टी को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी के सामने 16 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े कराएंगे।

सामेवार को होटल ओमेगा में पत्रकार वार्ता में मांगेराम त्यागी ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा सरकार बनाने में त्यागी समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार हमारे समाज को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा का यही रुख रहा तो मुजफ्फरनगर सदर सीट सहित प्रदेश की ऐसी 16 विधानसभा सीटों पर, जहाँ त्यागी समाज बाहुल्य में है, भाजपा के सामने समाज के प्रत्याशी उतारे जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में वर्तमान पंचायत चुनावों को लेकर भी भारी आक्रोश है। यदि जल्द ही उचित राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित नहीं की गई, तो सभी जिलों में महापंचायतें कर सरकार के विरोध की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष राजा त्यागी और उज्जवल त्यागी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 8 0
Total views : 378804

Follow us on