
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। विकास भवन में शुक्रवार को सांप निकलने से कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय विकास भवन में दिशा की बैठक को लेकर तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान परिसर में अचानक सांप दिखाई देने पर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी कुछ देर के लिए सांप से बचने के लिए इधर-उधर हो गए।
सूचना मिलने पर सांप रेस्क्यू करने वाली टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम के पहुंचने तक सांप परिसर में कहीं छिप गया था। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने आसपास के स्थानों को खंगालकर उसकी तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप दिखाई दिया, जिसे टीम ने काफी प्रयास के बाद सुरक्षित पकड़ लिया।
सांप पकड़े जाने के बाद विकास भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद दिशा की बैठक को लेकर चल रही तैयारियां फिर शुरू कर दी गईं। रेस्क्यू टीम सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई। घटना के बाद विकास भवन परिसर में दिनभर सांप निकलने की चर्चा बनी रही।
Post Views: 56













Total views : 417750