
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग के प्रचार-प्रसार के लिए शहर के ब्रह्मकुमारीज आश्रम गांधीनगर में दो दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसमपाल के निर्देशानुसार तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पटेल नगर की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिम्पल चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
शिविर के दौरान डॉ. रिम्पल चौधरी ने उपस्थित साधकों को संतुलित आहार-विहार, नियमित दिनचर्या एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का सशक्त माध्यम है। योग प्रशिक्षक रवि कुमार द्वारा साधकों को विभिन्न यौगिक क्रियाओं एवं आसनों का अभ्यास कराया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। आयोजन के माध्यम से योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
Post Views: 141













Total views : 417717