Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में तीन राजकीय विद्यालयों को मिले प्रधानाचार्य

मुजफ्फरनगर में तीन राजकीय विद्यालयों को मिले प्रधानाचार्य

LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के तीन राजकीय इंटर कालेजों में खाली चल रहे प्रधानाचार्यों के पद पर नियमित प्रधानाचार्य मिल गए हैं।  इसके साथ ही चार शिक्षकों का जनपद से बाहर तबादला हुआ है।
जनपद के राजकीय इंटर कालेज मुजफ्फरनगर, राजकीय इंटर कालेज नावला और राजकीय इंटर कालेज गढ़ी शखावत में अभी तक कार्यवाहक प्रधानाचार्य ही कमान संभाल रहे थे, लेकिन अब शहर के महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में रामपुर से स्थांतरित होकर आए सुभाष चंद प्रधानाचार्य पद संभालेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज गढ़ी शखावत में हापुड़ से आए विकास कुमार और राजकीय इंटर कॉलेज नावला में सहारपुर से स्थानांतरित होकर आई सविता प्रधानाचार्य पद पर संभालेंगी। वहीं जिले से जीआईसी मुजफ्फरनगर से दिनेश कुमार, जीजीआईसी सिसौली से विदुषी, राजकीय हाई स्कूल बडसू से मौलीचंद्र, राजकीय हाई स्कूल कुटबी से पूजा भारद्वाज को जनपद से बाहर तबादला हुआ है। इसके साथ ही अंजू वर्मा का जीआईसी बिटावदा से बुडीकलां में हुआ है। तबादला होने के साथ छह शिक्षक जनपद के राजकीय इंटर कालेज को अन्य जनपदों से मिले है, जिन्हें तैनाती दी जाएगी।

How to Make a News Portal

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 6 1 4
Total views : 364709

Follow us on