उत्तर प्रदेशव्यापार

लखनऊ में उठी मुजफ्फरनगर के व्यापारियों की समस्या

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कमेटी की बैठक लखनऊ में आयोजित की गई।

LP Live, Muzaffarnagar/ Lucknow:  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कमेटी की बैठक लखनऊ में आयोजित की गई। इसमें मुजफ्फरनगर की तरफ से वरिष्ठ प्रांत उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आदरणीय अशोक कंसल ने भाग लिया। इसमें स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत निकाली गई स्वाभिमान यात्रा पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने इसकी सफलता पर सभी का धन्यवाद किया। बैठक में पदाधिकारियों ने केंद्रीय माल एवं सेवा कर की लिमिट 10 करोड़ से पांच करोड़ होने की बात पर रोष प्रकट किया। उन्होंने जीएसटी अधिकारियों द्वारा सर्वे के छापों पर भी रोष प्रकट किया। पूर्व विधायक अशोक कंसल ने बताया कि कि 24 व 25 दिसंबर को स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन बरेली जिले में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो पूरे प्रदेश के अंदर प्रत्येक जिले में टू व्हीलर वाहनों की चेकिंग करते हुए अधिक राशि का चालान काट दिया जाता है उसको सीमित राशि में रखा जाए। बिजली के जर्जर तारों को हर जिले में बदला जाना चाहिए, जिससे कि छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। चुनाव के समय में लंबे समय तक मंडी की दुकानों का अधिग्रहण किया जाता है। उसके लिए भी सरकार को कोई अन्य व्यवस्था बनानी चाहिए, जिससे कि मंडी वालों का नुकसान ना हो। इसके अलावा उन्होंने अन्य समस्याएं भी रखी। उन्होंने बताया कि अंत में यह तय किया गया कि वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा एक ज्ञापन बिजली विभाग को, एक ज्ञापन मंडी समिति को, एक ज्ञापन नगर विकास में एवं एक ज्ञापन जीएसटी सेवा कर में समस्याओं के संदर्भ में दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, संयुक्त महामंत्री ईश्वर चंद कंसल एवं सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button