Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लंबे इंतजार के बाद गंगा बैराज पुल हुआ चालू, बिजनौर-मुजफ्फरनगर से वाहनों का आवागमण शुरू

लंबे इंतजार के बाद गंगा बैराज पुल हुआ चालू, बिजनौर-मुजफ्फरनगर से वाहनों का आवागमण शुरू

LP Live, Muzaffarnagar: मुज़फ्फरनगर बिजनौर का मुख्य मार्ग गंगा बैराज पुल (मुज़फ्फरनगर–बिजनौर मार्ग) अब पुनः आमजन के लिए खोल दिया गया है। विगत दिनों पुल बंद होने से नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। बैराज पुल पर कार्य के चलते वाहनों का आवागमण पूरी तरह बंद था।

How to Make a News Portal

उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कपिल देव अग्रवाल ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लगातार इस प्रकरण की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निर्देश दिए। आज उन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप मार्ग पर वाहनों का सुचारु आवागमन पुनः प्रारंभ हो सका। कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि  यह मार्ग केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि हज़ारों लोगों की दिनचर्या, व्यापार और ज़रूरतों से जुड़ा अहम संसाधन है। जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही हमारी प्राथमिकता है। गंगा बैराज पुल बंद होने से करीब एक महीने से लोगों ने परेशानियां झेली है। शिक्षक, व्यापारी, नौकरी पेशा अधिकारियों का मुजफ्फरनगर और बिजनौर के बीच आनाजान परेशानी भरा था। पुल चालू होने से सभी को राहत मिली है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 2 8 0 9
Total views : 383707

Follow us on