Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » यूपी:अब भूतपूर्व सैनिकों व दिव्यांगों को भी मिलेगी स्टाम्प शुल्क में छूट

यूपी:अब भूतपूर्व सैनिकों व दिव्यांगों को भी मिलेगी स्टाम्प शुल्क में छूट

99 फीसदी विलेखों का डिजिटाइजेशन पूरा, ई-स्टाम्प से हो रहे 98 फिसदी निबंधन
LP Live, Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के बाद अब भूतपूर्व सैनिकों और दिव्यांगजनों को भी स्टाम्प शुल्क में छूट का लाभ देने का ऐलान किया है। स्टांप शुल्क में छूट देने के निर्णय के विस्तार से प्रदेश में लाखों भूतपूर्व सैनिकों और दिव्यांगजनों लाभान्वित होंगे।

How to Make a News Portal

सीएम योगी ने यह महत्वपूर्ण फैसला स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग की समीक्षा बैठक में लिया और अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि 05 जनपदों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्राप्त सकारात्मक अनुभवों के आधार पर अब सभी जनपदों में 20 हजार रुपये से अधिक के निबंधन शुल्क के लिए ई-भुगतान अनिवार्य किया जाए।मुख्यमंत्री ने विभाग की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए आधार प्रमाणीकरण की सुविधा लागू की जानी चाहिए। इसी प्रकार, प्राधिकरणों के आवंटियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाते हुए सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू की जाए।

रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया के निर्देश
सीएम योगी ने विभाग को निर्देश दिया कि रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए, ताकि कार्यकुशलता और सेवा की गुणवत्ता बढ़ सके। स्टाम्प विक्रय के अन्य विकल्पों पर विचार कर वेंडरों के कमीशन को भी तार्किक बनाने की जरूरत बताई, साथ ही कहा कि 10 वर्ष तक की अवधि वाले लघु एवं मध्यम वर्ग के किराएनामे पर स्टाम्प शुल्क और पंजीकरण शुल्क में छूट दी जानी चाहिए।

डिजिटलीकरण का कार्य
बैठक में विभागीय मंत्री रवींद्र जायसवाल भी उपस्थित थे। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2002 से 2017 तक के पंजीकृत विलेखों का 99 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है और अब अगले चरण की कार्रवाई चल रही है। वर्तमान में 98 प्रतिशत से अधिक निबंधन कार्य ई-स्टाम्प के माध्यम से हो रहे हैं। इसके अलावा, विभिन्न जिलों में मूल्यांकन सूची का पुनरीक्षण कर विसंगतियों को दूर किया गया है। उप-पंजीकरण कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 2 8 0 9
Total views : 383707

Follow us on