उत्तर प्रदेशदेश

राष्ट्रपति के सम्मान में राज्यपाल ने दिया रात्रिभोज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री व पद्म पुरस्कार से सम्मानित भी रहे मौजूद

LP Live, Desk:  उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शिरकत करने आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में रविवार को उत्तर प्रदेश राजभवन में रात्रिभोज का आयोजन किया गया। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल की तरफ से दिए गए रात्रिभोज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत मंत्रिमंडल के कई सदस्य व पद्म पुरस्कारों से सम्मानित अतिथि गण भी मौजूद रहे। मुजफ्फरनगर से इस रात्रि भोज में नगर सीट के विधायक व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी भाग लिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रथम लखनऊ आगमन पर रविवार को लोकभवन के ऑडिटोरियम में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति को ओडीओपी उपहार भेंट करके उनका स्वागत किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति का अभिनंदन किया। अपने उद्बोधन में राष्ट्रपति ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए किये जा रहे कार्यों का विशेष उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश की नारी विभूतियों को अपना आदर्श बताया।

श्रीराम से लेकर अटल बिहारी तक को राष्ट्रपति ने किया याद
राष्ट्रपति ने लखनऊ का संबंध भगवान श्री राम के भाई लक्ष्मण जी से जोड़ते हुए कहा कि लंबे काल तक इसे लखनपुर के नाम से जाना जाता रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी जी को याद करते हुए लखनऊ से उनके जुड़ाव को लेकर अटल जी के वक्तव्य को याद किया। लंबे समय तक लखनऊ के सांसद रहे अटल जी ने कहा था ‘लखनऊ हम पर फिदा और हम फिदा-ए-लखनऊ, क्या है ताकत आसमान की जो छुड़ाए लखनऊ।’ राष्ट्रपति ने काशी, अयोध्या, मथुरा, सारनाथ, गोरखपुर और मगहर जैसे उत्तर प्रदेश के पवित्र धार्मिक स्थलों को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र बिंदु बताया। साथ ही उत्तर प्रदेश में बहने वाली नदियों का उल्लेख करते हुए इनकी शुद्धता और पवित्रता को बनाए रखने का आह्वान किया।

लखनऊ में राज्यपाल द्वारा रखे गए रात्रि भोज में बैठे मुजफ्फरनगर सदर सीट विधायक व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व अन्य।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button