Select Language :

Home » अपराध » हैदराबाद: केमिकल फैक्टरी में भीषण विस्फोट में 10 लोगों की मौत

हैदराबाद: केमिकल फैक्टरी में भीषण विस्फोट में 10 लोगों की मौत

आग पर काबू पाने और राहत बचाव कार्य तेज
LP Live,Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की सिगाची केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ, जहां भीषण विस्फोट के कारण अभी तक दस लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों घायल बताए गये हैं।

How to Make a News Portal

घटना के अनुसार सोमवार को हैदराबाद में पटंचेरुवु इलाके की एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ और तेज व भयावह धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गये। बताया जा रहा है कि केमिकल फैक्ट्री में रीएक्टर फटने से यह विस्फोट हुआ और इस हादसे के दौरान लोग सौ मीटर से ऊपर तक हवा में उछलते देखे गये। इसके मलबे में अभी भी कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। विस्फोट इतना भीषण था कि केमिकल फैक्ट्री की इमारत का एक हिस्सा पूरी तरह ढह गया है और लगी आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

घायलों को अस्पताल भेजा
सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और प्रशासन का पूरा ध्यान फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को उपचार देने पर है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 8 0 0 8
Total views : 346281

Follow us on