Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » स्कूल मर्ज होने से बढेगी परेशानी, शिक्षकों व अभिभावकों ने रखे विचार

स्कूल मर्ज होने से बढेगी परेशानी, शिक्षकों व अभिभावकों ने रखे विचार

LP Live, Muzaffarnagar:  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में सोमवार को खतौली बीआरसी पर शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें उन्होंने विद्यालयों के विलय करने की योजना का विरोध किया। इस दौरान शिक्षकों ने इस योजना का बड़ा नुकसान छात्र-छात्राओं के लिए बताया।

How to Make a News Portal

भैंसी बीआरसी पर हुई बैठक में शिक्षकों ने शासन द्वारा विद्यालय पेयरिंग योजना को एक बड़ी समस्या बताया। जिला अध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने कहा यह योजना बच्चों और शिक्षकों के लिए बेहतर नहीं है। ब्लाक अध्यक्ष पूनम बालियान ने कहा कि स्कूल मर्जर से हमारे छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मीटिंग में ब्लाक खतौली के ग्राम मोघपुर, ग्राम प्रधान पुट्ठा सहित कई प्रधानों द्वारा प्रतिभाग किया गया और बताया गया कि सरकार की विद्यालयों की पेयरिंग का हम विरोध करते हैं। बैठक में ग्राम प्रधान ,कई ग्राम वासियों और अभिभावकों द्वारा भी भारी आक्रोश व्यक्त किया गया। अभिभावकों द्वारा बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का विरोध किया गया और कहा कि पेयरिंग होने से हमारे बच्चे अन्य गांव में पढ़ने के लिए नहीं जा पाएंगे। भारी संख्या में शिक्षकों द्वारा भी इस नीति का विरोध किया गया। इस दौरान अमीर आजम, विक्रांत, कैलाश चंद शर्मा, सुधीर, रीना सिंह, केशव कुमार, कुलदीप,उषा , श्वेता ,ज्योति, बबीता, वर्षा, वंदना ,उपेंद्र कुमार, गजेंद्र कुमार, अरुण तोमर, विजय कुमार, हिमांशु राठी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 9 2 0
Total views : 403596

Follow us on