

प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति का विरोध में बिफरी कांग्रेस,
LP Live, New Delhi: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा के लिए ओडिसा के सात बार सांसद रहे भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर यानी अस्थायी लोकसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। महताब की नियुक्ति पर कांग्रेस ने विरोध जताया है।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कटक से निर्वाचित भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब की लोकसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रुप में यह नियुक्ति गुरुवार को की गई है। नियुक्त किया गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति ने लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव होने तक पीठासीन अधिकारी के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 95 (1) के तहत भर्तृहरि महताब को अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम) नियुक्त किया गया है, जो अठारहवीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

प्रोटेम स्पीकर के साथ बनाया पैनल
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बताया कि अस्थायी लोकसभा अध्यक्ष की सहायता पीठासीन अधिकारियों का एक पैनल करेगा, जिसमें कांग्रेस नेता के. सुरेश, द्रमुक नेता टीआर बालू, भाजपा के राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते तथा तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय शामिल हैं। गौरतलब है कि महताब लोकसभा चुनाव से पहले बीजू जनता दल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और वे ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं।
कांग्रेस ने किया विरोध
सांसद भर्तृहरि महताब के प्रोटेम स्पीकर बनाने का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस ने कहा कि उसके आठ बार के सांसद कोडिकुनिल सुरेश के बजाय भाजपा के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया जाना संसदीय मानदंडों को नष्ट करने का एक और प्रयास है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आठ बार के सांसद के. सुरेश को अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया जाना चाहिए था।
