उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगदिल्ली-NCRदिल्ली-एनसीआरराज्य

मुज़फ्फरनगर की बेटी की आदर्श है सुनीता विलियम्स, 2010 में नासा में हुई थी मिलाकत

LP Live, Muzaffarnagar: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के वापस लौटना की खबर से आज कर कोई उनकी प्रतिभा को पहचान रहा है, लेकिन मुज़फ्फरनगर के बेटी शुभांगिनी प्रसाद के लिए यह पल ज्यादा उत्साह पैदा करने वाला है। शुभांगिनी प्रसाद 24 वर्ष से सुनीता विलियम्स को अपना आदर्श मानती है और 2010 में उनकी सुनीता विलियम्स से नासा में मुलाकात भी हो चुकी है। शुभांगिनी प्रसाद वरिष्ठ समाज सेवी समर्थ प्रकाश की पुत्री है, जो अब दिल्ली में रहती है।

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ स माजसेवी समर्थ प्रकाश बताते हैं कि उनकी बेटी शुभांगिनी प्रसाद 2010 में सुनीता विलियम्स से मिली थी। तभी से वह उन्हें आर्दश मानती है। शुभांगिनी प्रसाद ने बताया कि 2010 में अजमेर स्थित मेयो गर्ल्स स्कूल की और से जूनियर स्पेस स्कूल प्रोग्राम में भाग लेने के लिए वह नासा अमेरिका गई थी। इस कार्यक्रम में एक दिन भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नासा पहुंची थी। भारतीय टीम को देख वह वहां रुकी और बच्चों से अपने अनुभव साझा किए। शुभांगिनी प्रसाद बताती है कि उन्होंने उस दौरान सभी बच्चों को स्पेस साइंस में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया था। तब से वह उन्हें आदर्श मानती है। शुभंगिनी प्रसाद ने उस समय उनके साथ लिया गया फोटो भी संभालकर रखा हुआ है। शुभांगिनी प्रसाद वर्तमान में दिल्ली में अपने पति के साथ व्यापार में है। उन्होंने यूके की यूनिवर्सिटी से बढाई पूरी की है। शंभांगिनी व उनके परिवार  सु नीता विलियम्स का कार्यक्रम रातभर लाइव देखा।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button