देश

सुभाष चंदेल (चाचा हिंदुस्तानी) को मिला अटल तिरंगा सम्मान

LP Live, Desk: पूर्व प्रधानमंत्री एंव भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंतीे के अवसर पर ग्रेटर नोएडा निवासी सुभाष चंदेल (चाचा हिंदुस्तानी) को अटल तिरंगा सम्मान 2022 से नवाजा गया। नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में उन्हें यह सम्मान उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के हाथों से दिया गया। इस अवसर पर देश के कईं साधु संतों द्वारा भी उन्हें  सम्मानित किया गया।

अटल तिरंगा सम्मान 2022 मिलने के बाद सुभाष चंदेल को ग्रेटर नोएडा के साथ अन्य जगह से भी बधाई दी गयी। सुभाष चंदेल को यह सम्मान खेल जगत के प्रचार प्रसार में योगदान देने पर मिला है। बता दें की कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में यह विदेशों में तिरंगा झंडे के साथ भारतीयों की पहचान बनते रहे हैं। इसके चलते इनको लोग चाचा हिन्दुस्तानी के नाम से भी जानते है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button