Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा, पुल से 20 फुट नीचे गिरी तेज रफ्तार कार

मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा, पुल से 20 फुट नीचे गिरी तेज रफ्तार कार

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा बाइपास के रामपुर तिराहा स्थित फ्लाईओवर पर रविवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो-एन कार अनियंत्रित होकर लोहे की रैलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फुट नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार सोनीपत निवासी पांच युवक घायल हो गए। कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से उसमें फंसे घायलों को पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने तीन की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।

How to Make a News Portal

हरियाणा के सोनीपत के नंगला खुर्द कुमासपुर निवासी 36 वर्षीय नीर पुत्र महावीर सिंह अपने गांव के साथियों 42 वर्षीय रोहताश पुत्र रामस्वरूप, 40 वर्षीय मोंटी पुत्र जयवीर सिंह और 50 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र रामकरण के साथ किराये की कार से हरिद्वार घूमने जा रहे थे। कार गांव का ही 38 वर्षीय रोहित पुत्र हवा सिंह चला रहा था। बताया गया कि रामपुर तिराहे के निकट पानीपत-खटीमा मार्ग से दिल्ली-देहरादून हाईवे की ओर जाने वाले तीखे मोड़ पर तेज गति के कारण चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। कार फ्लाईओवर की लोहे की रैलिंग तोड़ते हुए नीचे खेत में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी सुभाषचंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कार को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने नीर, मोंटी और देवेन्द्र को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया, जबकि रोहित और रोहताश का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कार को खेत से निकलवाकर चौकी में खड़ा करा दिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 2 7 9 9
Total views : 412391

Follow us on