Select Language :

Home » Uncategorized » पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर 2027 चुनाव पर मंथन, पूर्व मंत्री राम आसरे रहे शामिल

पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर 2027 चुनाव पर मंथन, पूर्व मंत्री राम आसरे रहे शामिल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में मिशन 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक सरगर्मियां बेहद तेज कर दी हैं। सूबे में ‘पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायत’ के माध्यम से चुनावी माहौल तैयार कर रहे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा का गुरुवार रात मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद कादिर राणा द्वारा आयोजित विशेष रात्रिभोज में जनपद भर के दिग्गज समाजवादी नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम उमड़ा। कार्यक्रम में एकजुट हुए नेताओं ने हुंकार भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर सपा का परचम लहराने का सामूहिक संकल्प लिया।

बूथ स्तर पर हर हाल में मजबूत करना होगा पीडीए: राम आसरे विश्वकर्मा

पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं की से मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा, “कार्यकर्ताओं की आपसी एकजुटता और निरंतर सक्रियता ही समाजवादी पार्टी को 2027 के चुनावी रण में ऐतिहासिक सफलता दिलाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूला ही प्रदेश में बदलाव का मुख्य जरिया है। हमें समाज के हर शोषित और वंचित वर्ग को जोड़कर हर बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन को फौलादी बनाना है।” उन्होंने सभी नेताओं को अभी से ही चुनावी मोड में पूरी ताकत से जुट जाने का कड़ा निर्देश दिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 0 1 6 3
Total views : 395641

Follow us on