
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने जिलाधिकारी की संस्तुति पर आदेश जारी करते हुए सभी परिषदीय विद्यालयों का समय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया है। इससे पहले विद्यालयों का संचालन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जा रहा था।


गौरतलब है कि अत्यधिक गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने विद्यालयों का समय परिवर्तित करने की मांग बीएसए से की थी। शिक्षक संगठनों का कहना था कि दोपहर के समय तेज गर्मी के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए बीएसए ने नया समय लागू कर दिया है। नए आदेश के अनुसार सभी परिषदीय विद्यालय अगले निर्देश तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।













Total views : 355416