
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। अंडर-14 आयु वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए मेरठ में जोनल स्तरीय क्रिकेट ट्रायल होगा। 26 अक्टूबर 2026 को मेरठ के गांधी बाग मैदान में जोनल क्रिकेट ट्रायल के लिए 24 खिलाड़ी चयनित हुए हैं।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने इस बात की जोनल ट्रायल के लिए मुजफ्फरनगर जिले से कुल 24 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो इस ट्रायल में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मनोज पुंडीर ने सभी चयनित खिलाड़ियों कोनिर्धारित तिथि पर अपनी पूरी क्रिकेट किट और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर गांधी बाग मेरठ पहुंचने के निर्देश दिए हैं। ट्रालय के लिए रुद्र कुमार, मोहद श्यान, रेहान चौधरी, अविश त्यागी,
मोहद हरीश, विराट चौधरी, प्रणव सैनी, अर्जुन अहलावत, अग्रिम शर्मा, अयांश अहलावत, हार्दिक सोम, अर्नव मोटला, वेदांश त्यागी, आरव, मोहम्मद इब्राहिम, दक्षराज, धैर्य चौधरी, प्रिंस, वर्धन चौधरी, दिवाकर, कृष्णा धनगर, शौर्य धनगर, रुद्र चौधरी, मयंक का चयन हुआ है।
Post Views: 44












Total views : 440923