Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कांवड़ की छुट्टियों में कंपाेजिट स्कूल में चोरी, पकड़े गए आरोपी

कांवड़ की छुट्टियों में कंपाेजिट स्कूल में चोरी, पकड़े गए आरोपी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा की छुट्टियों के दौरान बंद चल रहे स्कूलों को निशाना बनाने वाले चोरों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। थाना तितावी पुलिस ने कांवड़ अवकाश का फायदा उठाकर तितावी के ग्राम भमेला स्थित कंपोजिट विद्यालय के रसोईघर से खाद्य सामग्री और गैस सिलेंडर चोरी करने वाले दो आरोपियों को मात्र चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसे हुआ खुलासा
रविवार को थाना तितावी पुलिस को सूचना मिली थी कि भमेला गांव के कंपोजिट विद्यालय से राशन, दो गैस सिलेंडर, चूल्हा और अन्य सामान चोरी हो गया है। विद्यालय प्रशासन की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने चोरों की तलाश शुरू की। महज चार घंटे के भीतर पुलिस ने सूरज और तुषार निवासीगण भमेला को धर दबोचा।
बरामदगी और कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर विद्यालय से चोरी किया गया सारा सामान—चार कट्टे राशन (गेहूं व चावल), दो गैस सिलेंडर, दो गैस चूल्हा, एक रेगुलेटर और एक कुकर बरामद कर लिया है। कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 0 8 6 3
Total views : 396535

Follow us on