Select Language :

Home » एजुकेशन » जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ चुनाव में हंगामा, अध्यक्ष पद पर विवाद

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ चुनाव में हंगामा, अध्यक्ष पद पर विवाद

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। खतौली के जीटी रोड स्थित ग्रेजिया फार्म हाउस में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक खतौली का चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक अजय कुमार (शाहपुर) और आदेश कुमार शर्मा (बुढाना) की देखरेख में आयोजित इस प्रक्रिया में सर्वसम्मति से संजय कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, बबीता को ब्लॉक मंत्री तथा प्रवीण कुमार को ब्लॉक कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया, लेकिन चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ अन्य ब्लाॅक के शिक्षकों ने चुनाव के दौरान हंगामा कर दिया, जिलाध्यक्ष संजीव बालियान पर गुपचुप तरीके से नियम विरूद्ध चुनाव कराने का आरोप लगाया गया। हालांकि उन्होंने विरोध करने वाले शिक्षकों से आपत्ति लेकर उनका निराकरण करने का आश्वसन भी दिया है।
 मुजफ्फरगनर जिले के खतौली ब्लाक में मंगलवार को हुए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के  खतौली चुनाव को लेकर खतौली ब्लॉक के ही कुछ शिक्षकों में गहरा असंतोष भी देखने को मिला। विरोध जता रहे शिक्षकों ने चुनाव स्थल पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पूरी प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की। असंतुष्ट शिक्षकों ने लिखित पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि यह चुनाव बिना किसी पूर्व अधिसूचना (नोटिफिकेशन) के कराया गया है, जो नियमों के विपरीत है।
तमाम विरोध और हंगामे के बावजूद चुनाव कार्यक्रम में शिक्षकों की भारी मौजूदगी रही। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव बालियान ने बताया कि कुछ शिक्षकों ने चुनाव में समय कम मिलने आदि समस्या को लेकर विरोध जताया है। अपनी आपत्ति भी लिखित में दी है। पर्यवेक्षक ने पदाधिकारी घोषित कर दिए हैं, लेकिन हमने विरोध कर रहे शिक्षकों की आपत्तियां ली है, जिनका निराकरण किया जाएगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 2 7 8 9
Total views : 425782

Follow us on