Select Language :

Home » अपराध » नाबालिग युवती से दुष्कम के आरोपी डॉक्टर का लाइसेंस निरस्त

नाबालिग युवती से दुष्कम के आरोपी डॉक्टर का लाइसेंस निरस्त

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर (23 अगस्त): नगर के मिमलाना रोड स्थित अल्फा क्लीनिक के BAMS चिकित्सक डॉ. मौ. आदिल का जनपद स्तरीय पंजीकरण  तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आगे भी उसके द्वारा चिकित्सा सेवा करने पर निगरानी रखी जाएगी।
मुजफ्पुरनगर के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसम पाल ने बताया कि  उपमुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता और सोशल मीडिया की सूचनाओं के आधार पर चिकित्सक के आपराधिक कार्य में संलिप्तता का मामला सामने आया है, जिससे विभाग के डॉक्टरों की छवि धूमिल हुई है। विभाग ने इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए डॉ. आदिल के चिकित्साभ्यास पर पूर्णतः रोक लगा दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेश के बाद यदि वे प्रैक्टिस करते पाए गए, तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें मौ. आदिल पर अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग युवती से दुष्कर्म का आरोप है, जिसे पुलिस ने भी गिरफ्तार कर लिया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 9 1 7
Total views : 403592

Follow us on