Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में रेड अलर्ट, चेतावनी जारी

मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में रेड अलर्ट, चेतावनी जारी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर/मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से अगले तीन घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। सचेत ऐप के माध्यम से जारी चेतावनी के अनुसार अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली के कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने तथा हल्की बारिश होने की अत्यधिक संभावना है।

How to Make a News Portal

मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। चेतावनी में कहा गया है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें। पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स तथा टिन शेड के नीचे खड़े न हों और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों में जाने से परहेज करें।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसानों, वाहन चालकों और खुले स्थानों पर कार्य करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अफवाहों से बचने का भी आग्रह किया गया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 4 5 5
Total views : 379365

Follow us on