
लोकपथ लाइव,मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर शुक्रवार को छपार क्षेत्र स्थित रामपुर तिराहा शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में पहुंचे और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। रामपुर तिराहा शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े लोगों सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान शहीदों को याद किया गया और उनके बलिदान को नमन किया गया।
Post Views: 198













Total views : 427963