Select Language :

Home » अपराध » प्रदूषण फैला रही तीन मेटल फैक्ट्रियां सील, मानक बिना था संचालन

प्रदूषण फैला रही तीन मेटल फैक्ट्रियां सील, मानक बिना था संचालन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ अभियान तेज है। इसी कड़ी में बोर्ड के अधिकारियों ने मेरठ रोड स्थित सूजडू चुंगी क्षेत्र में संचालित तीन मेटल फैक्ट्रियों पर औचक छापेमारी की। जांच के दौरान इन फैक्ट्रियों में भारी अनियमितताएं और प्रदूषण फैलाने के साक्ष्य मिले हैं, जिसके बाद विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गया है।

How to Make a News Portal

 विभागीय सूत्रों के अनुसार लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि क्षेत्र में स्थित कुछ औद्योगिक इकाइयां बिना अनुमति और बिना आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के संचालित हो रही हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा के निर्देश पर एई संतोष कुंवर व जेई राजा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर  एफआर इंटरप्राइजेज, एएस ट्रेडर्स और एसजे नाम की फैक्ट्रियों की जांच की। तीनों ही इकाइयां मेटल के कार्य से प्रदूषण फैलाने पर सील किया गया है।

क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया, इन फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं और अपशिष्ट सीधे पर्यावरण में घुल रहा था, जिससे स्थानीय निवासियों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण इन्हें सील किया गया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 1 6 8
Total views : 403941

Follow us on